फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा ने पकड़ी रफ्तार, ग्राम पंचायतों में काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। लॉकडाउन के बीच ग्राम पंचायतों में मनरेगा के काम शुरू करा दिए गए हैं। गांवों में रह रहे मजदूरों को रोजगार देने के लिए कई काम शुरू हो गए हैं। इसमें जल संरक्षण के लिए तालाब खुदाई, भूमि सुधार, संपर्क मार्ग, नहरों की नालियों की मरम्मत जैसे काम शामिल किए गए हैं। एक पखवाड़ा बाद 90 फीसद ग्राम पंचायतों में काम शुरू करवा दिया गया है।
विज्ञापन

जनपद में कुल 504 ग्राम पंचायतें हैं। लॉकडाउन के करीब एक पखवारा के बाद 403 ग्राम पंचायतों में काम शुरू हो सका है। इसमें एक ग्राम पंचायत में कम से दो या इससे अधिक काम शुरू किए गए हैं। इसमें जिले के आठ विकास खंडों में 19,769 श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया गय है। सभी श्रमिकों को सामाजिक दूरी के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं। जिले भर में चल कार्यों में इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
सीडीओ प्रेम प्रकाश त्रिपाठी के बताया कि जिले की अधिकतर ग्राम पंचायतों में काम शुरू करवा दिया गया है। छूटी ग्राम पंचायतों में काम शुरू करवाने के लिए ब्लाक स्तरीय अफसरों को निर्देश दे दिए गए हैं। जल्द बाकी ग्राम पंचायतों में काम शुरू कवाकर अधिक से अधिक श्रमिकों को काम देने पर जोर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें