तिर्वा। किसान ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने शव को सड़क किनारे फेंक कर हादसे की बात कही। पुलिस ने शव को कब्जे में भेजकर पोस्टमार्टम कराया। जिसमें आत्महत्या की बात सामने आई।
कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी इंद्रपाल (45) पुत्र रामेश्वर दयाल खेती बाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करते है। रविवार रात किसी बात केा लेकर घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद परिवार के लोगाें ने फांसी के फंदे से शव उतारने के बाद गांव के बाहर रोड किनारे फेंक दिया। सुबह होने पर ग्रामीणों ने जब इंद्रपाल को देखकर परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजनों ने सड़क हादसे की बात कहते हुए जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत बताया। सड़क हादसे में किसान की मौत की जानकारी मिलते ही कोतवाल इंद्रपाल सरोज ने पहुंच गए और जांच पड़ताल शुरू की। किसान के शरीर पर हादसे के चोंट न मिलने पर उन्होंने परिजनों से सख्ती से पूछताछ की। इसके बाद भी परिजन इंद्रपाल की मौत पर चुप्पी साधे रहे। पोस्टमार्टम कराने पर फांसी लगाकर आत्महत्या की बात सामने आई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम में आत्महत्या की पुष्टि हुई है। परिजनों ने हादसे में मौत की झूठी सूचना दी है। पूरे मामले की गंभीरता से छानबीन कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।