तालग्राम। गर्मी की शुरुआत होते ही ईशन नदी सूख गई थी। अमर उजाला ने 22 अप्रैल के अंक में सूख गई ईशन नदी, मवेशियों के लिए पानी के संकट शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। उच्चाधिकारियों ने खबर को संज्ञान में लिया और नदी में पानी छोड़ दिया गया। इससे मवेशियों को राहत मिली है।
ईशन नदी का पानी सूख जाने पर ग्रामीणों ने पानी छोड़ने की मांग की थी। इसको अमर उजाला ने जनहित से जुड़ी समस्या को प्रमुखता से उठा। क्षेत्रीय किसान जीवालाल, अहिवरन, महेंद्र सिंह, ईश्वरदयाल, प्रदीप, राजेश ने बताया नदी में शनिवार देर शाम पानी छोड़ा गया है। इससे खेतों की सिंचाई के साथ मवेशियों को पानी की सहूलियत हुई है। क्षेत्रीय लोगों ने अमर उजाला के पहल की सराहना की है।