छिबरामऊ। नगर के नेहरू महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के छात्र-छात्राओं ने कोविड-19 कोरोना महामारी के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए पोस्टर बनाए। छात्राें ने पोस्टर के माध्यम से लोगों को घर पर रहने के लिए प्रेरित किया।
राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डा. आशीष कुमार गुप्ता के निर्देशन में छात्र-छात्राआें ने स्वयंसेवकों को घर पर रहते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से पोस्टर बनाकर एवं अरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. आरएन राय ने कहा कि हम सभी को सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करना चाहिए। कार्यक्रम अधिकारी डा. आशीष कुमार गुप्ता ने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की सलाह दी। सोशल मीडिया प्रभारी डा. यूपी सिंह ने कहा कि सभी छात्र-छात्राएं घर में रहें, सुरक्षित रहें।