छिबरामऊ। पुरानी गल्ला मंडी, गुड़ मंडी में मां व दो बेटियों के कोरोना संक्त्रस्मित पाए जाने के बाद पुलिस ने पुलिस ने बैंक ऑफ इंडिया से लेकर पीपल चौराहे तक के हिस्से को हॉटस्पॉट बना दिया गया है। पीपल चौराहे के आगे ढाई सौ मीटर तक के हिस्से को बफर जोन बनाया गया है। इसके साथ ही प्रशासन द्वारा गाइड लाइन जारी कर दी गई है।
रविवार को सुबह से ही नगर पालिका कर्मियों ने नगर के हॉटस्पॉट हिस्से को बैरिकेडिंग करना शुरू कर दिया। अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र कुमार केसरवानी ने मंडी गेट पर पहुंचकर यहां पर कार्य कर रहे कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए। बैंक आफ इंडिया के सामने मुख्य मार्ग पर ही बैरिकेडिंग लगा दी। इससे अब यहां पर वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। बैंक ऑफ इंडिया से पीपल चौराहे तक को हॉटस्पॉट बना दिया गया है। पीपल चौराहे से ढाई सौ मीटर आगे व बैंक आफ इंडिया से ढाई सौ मीटर पीछे के हिस्से को बफर जोन बनाया गया है। हॉटस्पॉट क्षेत्र में लोगों के घरों से निकलने पर प्रतिबंध रहेगा और इस क्षेत्र में कोई दुकान नहीं खुलेगी तो वहीं बफर जोन में कुछ छूट मिल सकती है। एसडीएम गौरव शुक्ला ने बताया कि हॉटस्पॉट क्षेत्र में दूध, फल, सब्जी, किराना की होम डिलीवरी कराई जाएगी।