फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार पलटी, पांच घायल

विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर क्षतिग्रस्त कार को उठाती क्रेन - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। ओवरटेक करने के प्रयास में दिल्ली से गोरखपुर जा रही कार ट्रक से टकराकर दूसरी लेन में पलट गई। हादसे में चालक समेत एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। यूपी-112 पुलिस और एनसीसी गश्ती टीम ने सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

दिल्ली के शाहदरा विश्वास नगर,न्यू संजय अमर कालोनी डी-368ए निवासी पिंटू (30) पुत्र ज्ञानसिंह शनिवार तड़के पांच बजे के करीब गोरखपुर जा रहे थे। साथ में बहन फरीसमा (14), जाइनी (18) भाई रोहित (21) थे। कार को राहुल कुमार (23) पुत्र किशन कुमार चला रहा था। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना तालग्राम के रनवां गांव के सामने कार ट्रक में पीछे से टकराकर अनियंत्रित हो गई। इसके बाद दूसरी लेन में पलट गई। हादसे में कार सवार सभी लोग घायल को गए।
विज्ञापन

यूपी 112 डायल पुलिस के सुखवीर सिंह, जयप्रकाश दुबे ने लोगों को कार से बाहर निकाला। एनसीसी गश्ती दल की मदद से सीएचसी भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें