कन्नौज। जिले एक और संक्रमित मरीज ने कोरोना को मात दी। कोविड-19 हास्पिटल के चिकित्सकों ने ताली बजाकर उसे घर भेज दिया। इससे पहले युवक के परिवार के संक्रमित चार लोग ठीक होकर घर जा चुके।
छिबरामऊ के बहादुरपुर गांव निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक इलाज के दौरान आगरा के पारस हास्पिटल से कोरोना संक्रमित हुए थे। इसके बाद पत्नी, दो बेटे और नातिन भी संक्रमित पाई गई थी। परिवार के चार लोग पहले ही ठीक हो चुके है। जबकि कोविड-19 हास्पिटल तिर्वा में भर्ती बेटे ने भी कोरोना को मात दी। छह बार हुई कोरोना रिपोर्ट के बाद निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद रविवार को हास्पिटल से छुट्टी दी गई और घर पर ही एकांतवास जाने की सलाह देते हुए चिकित्सकों ने ताली बजाकर उसे विदा कर दिया। अब जिले में सिर्फ कांशीराम कालोनी रहने वाले कोरोना संक्रमित व्यक्ति का इलाज चल रहा है। सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि अबतक जिले में कोरोना के सात मरीज ठीक होकर घर चले गए।