तेराजाकेट। विकास खंड में कोरोना वायरस की रोकथाम में लापरवाही बरतने पर बीडीओ ने 17 कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। एक ग्राम सचिव सचिव गौरीशंकर के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीपीआरओ को पत्र भी लिखा है।
शनिवार को तालग्राम के बीडीओ चंद्र भान सिंह ने कार्यालय के एडीओ मुनीष कुमार गौड़, अरविंद कुमार, उमेश चंद्र शुक्ला, संजय दोहरे, लेखाकार संतोष कुमार, आशुतोष राजपूत, तकनीकी सहायक संजय कुमार, राजेंद्र बाबू, कृष्णकांत, कैलाश बाबू, शिवदत्त, मनरेगा लेखाकार प्रवीन कुमार, बीएमएम साजिया, सतीश, कंप्यूटर आपरेटर प्रतीक शुक्ला, जमाल शेख से स्पष्टीकरण मांगा है। बीडीओ ने बताया कि डीएम के आदेश के बाद भी सभी लोग कोरोना वायरस से जुड़े अभियानों में सहयोग नहीं कर रहे हैं। जबकि, सचिव गौरीशंकर मोबाइल फोन स्विच ऑफ रहता है। जिला पंचायतराज अधिकारी को उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।