फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब! पति की हो चुकी मौत, दर्ज नहीं हुई वरासत

विज्ञापन
\ सदर तहसील में शिकायतें सुनते डीएम और एसपी। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। संपूर्ण समाधान दिवस में महिला ने जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र से फरियाद करते हुए कहा कि दो साल पहले पति की मौत हो गई। कई बार मिन्नतों के बाद भी लेखपाल ने वरासत दर्ज नहीं की। इस पर जिलाधिकारी ने लेखपाल को फटकार लगाकर निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

सदर तहसील में जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की। एसपी प्रशांत वर्मा और अन्य जिलास्तरीय अधिकारियों ने भी सुनवाई की। इस मौके पर मुस्तफाबाद में रहने वाली शशि देवी ने जिलाधिकारी से कहा कि पति सौरभ पाल की 2018 में मौत हो गई थी। इसके बाद से वह वरासत दर्ज कराने के लिए दौड़ रही हैं। लेखपाल ने वरासत दर्ज नहीं की है। इस पर जिलाधिकारी का पारा चढ़ गया। उन्होंने लेखपाल को निलंबित कर दिया। एसडीएम गौरव शुक्ला से तत्काल वरासत दर्ज कराने के लिए कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों को प्राथमिकता के साथ निस्तारित करें। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अफसरों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर अधिकारियों और कर्मचारियों की क्लास ली। इस दौरान 70 फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराईं। अधिकारियों ने मौके पर नौ का निस्तारण कर दिया।
कार व ट्रैक्टर वालों को मिला आवास
तिर्वा। मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में तहसील सभागार में समाधान दिवस हुआ। 24 शिकायतें आईं। युवक ने सचिव पर आरोप लगाया कि उन्होंने साइकिल वालों को सूची से हटाकर कार व ट्रैक्टर रखने वालों से मोटी रकम लेकर आवासों का आवंटन कर दिया। इस पर मुख्य विकास अधिकारी आरएन सिंह ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। बहोसी गांव के गंगा प्रसाद वाजपेयी ने बताया कि ग्राम पंचायत में अग्नि पीड़ितों को आवास योजना से वंचित रखा गया है। ट्रैक्टर, कार, पक्के मकान के साथ पेंशन भोगी लोगों को आवास आवंटित किए गए हैं। मुझसे भी आवास देने के नाम पर धनराशि मांगी गई। धनराशि न दे पाने पर सूची से नाम काट दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। बीडीओ सरला देवी ने सीडीओ को बताया कि कुछ अपात्र लोगों के खातों में किस्त चली गई थी। इस धनराशि को वापस ले लिया गया है। तिलसरा के राजेश कुमार ने क्षेत्रीय लेखपाल पर आरोप लगाया कि पैसे लेने के बाद भी वरासत दर्ज नहीं की गई। सांडा निवासी सरोजनी ने विरासत दर्ज कराने, मधुपुरी निवासी अर्जुन सिंह ने घर के सामने ग्राम समाज की भूमि पर कब्जे की शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें