बोर्डिंग मैदान में सतना के पहलवान अरविंद को पटकनी देने का प्रयास करते वाराणसी के पहलवान हरिहर।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। शहर के बोर्डिंग मैदान पर स्वर्गीय ओम प्रकाश पाठक की पुण्यतिथि पर आयोजित दो दिवसीय दंगल का मंगलवार को समापन हुआ। सांसद सुब्रत पाठक ने फीता काट कर शुभारंभ किया।
दंगल में कई राज्यों से आए पहलवानों ने दांव दिखाए। वाराणसी के हरिहर ने सतना के पहलवान को पटकनी देकर कुश्ती जीत ली। विनय (क्षेमकली )व रामजी(दाईपुर) के बीच हुई कुश्ती में विनय ने बाजी मारी। हरिहर(वाराणसी)व बग्गा (सतना) के बीच हुई कुश्ती में हरिहर ने जीत हासिल की। गब्बर( बिहार )व भीम (मध्य प्रदेश) के बीच कुश्ती में गब्बर ने पटकनी दी। राज( मकरंदनगर )व अमित (बक्सर) के बीच मुकाबले में अमित ने जीत हासिल की। मकरंदनगर के अभिषेक व वाराणसी के बृजेश के बीच कुश्ती में बृजेश जीते। प्रेम सागर (क्षेमकली )व बृजेश (वाराणसी )के बीच कुश्ती बराबर पर छूटी। संतोष यादव (क्षेमकली )व अमित (बक्सर) के बीच कुश्ती में अमित जीते। बदन पहलवान( क्षेमकली ) और भूरा( फिरोजाबाद )के बीच कुश्ती बराबर पर छूटी। चांद (बरेली) व नारायन दीक्षित (क्षेमकली) के बीच कुश्ती में नारायन को जीत मिली। बाबा नायक (मध्य प्रदेश )व हरिहर (वाराणसी )के बीच कुश्ती में हरिहर ने जीत हासिल की।
बग्गा (सतना )व अजीत (बक्सर) के बीच कुश्ती में बग्गा को जीत मिली। सोमवार को नेपाल समेत राजस्थान से आए कई पहलवान रात में ही चले गए। इसके चलते नेपाली पहलवान की कुश्ती देखने आए दर्शकों को मायूसी हाथ लगी। दंगल के दौरान ओलंपिक संघ के जिलाध्यक्ष छोटू यादव, आरएस कठेरिया, विशाल शुक्ला, श्यामजी मिश्रा, ईशू कनौजिया, विक्रम त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत समेत कई लोग मौजूद रहे।