फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के गढ़ में एक घंटे तक रहेंगे मोदी, 40 मिनट चलेगा पीएम का संबोधन

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। इत्र नगरी में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तिर्वा के मां अन्नपूर्णा मैदान में जनसभा को 40 मिनट तक संबोधित करेंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। सपा के गढ़ कहे जाने वाले कन्नौज में पीएम एक घंटे रुकेंगे इसके लिए मिनट टू मिनट जारी हो गया है।
विज्ञापन

पीएम मोदी दोपहर 1:25 बजे रुद्रपुर से दोपहर 2:45 बजे तिर्वा के सभास्थल पर चौपर से पहुंचेंगे। 2:50 से 3:30 बजे तक यानी 40 मिनट तक संबोधन होगा। इसके बाद पीएम 3:45 बजे चौपर से कानपुर एयरफोर्स हवाई अड्डे के लिए प्रस्थान करेंगे।
इसको लेकर जनसभा स्थल पर सभी तैयारियां पूरी चुकी हैं। शुक्रवार की सुबह से जनसभा स्थल पर अधिकारियों का आगमन शुरू हो गया। कन्नौज जिला प्रशासन के साथ साथ औरैया, इटावा, कानपुर देहात व अन्य जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों ने डेरा डाल दिया है।
विज्ञापन

पंडाल में प्रवेश करने के लिये प्रशासन ने 30 प्रवेश गेट बनाए गए हैं। इसमे महिलाओं के लिए अलग से प्रवेश गेट की व्यवस्था की गई हैं। वीवीआईपी व वीआईपी घेरे में बिना पास के प्रवेश नहीं मिलेगा। इसके लिये प्रशासन ने सूची भी तैयार कर ली हैं। शनिवार की सुबह आठ बजे सभी सुरक्षा कर्मी अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात होंगे। देर शाम पंडाल व हेलीपैड को एसपीजी और वायुसेना ने अपनी सुरक्षा में ले लिया है। तैयारियों के बीच क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मुखलाल पाल, कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक सहित कई सीनियर नेता जनसभा स्थल पर मौजूद रहे।
लोगों का अभिवादन करेंगे
पीएम के हेलीपैड से जनसभा स्थल की दूरी करीब 200 मीटर है। इस दौरान वे आम जनता के अभिवादन को स्वीकार करते हुए मंच की ओर बढ़ेंगे। इसके लिए बैरिकेडिंग के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

पीएम के आगमन का विवरण
- रुद्रपुर से पीएम दोपहर 1:25 बजे कन्नौज के लिए चौपर से उड़ान भरेंगे।
- पीएम का चौपर दोपहर 2:40 पर तिर्वा में बने हेलीपैड पर पहुंचेगा।
- 2:45 बजे पीएम चौपर से उतरकर सभा स्थल की ओर रवाना होंगे।
- दोपहर 2:50 से 3.30 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।
- दोपहर 3:35 पर पीएम सभा स्थल से चौपर के लिए चलेंगे।
- पीएम 3:40 बजे हेलीपैड पर पहुंचेंगे।
- 3:45 पर वह कानपुर के लिए चौपर से उड़ान भरेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें