फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंट्रोल रूम में फोन करो, रोजगार पाओ

विज्ञापन
तालग्राम में ईदगाह के बाहर मुस्तैद पुलिस - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। गैरप्रांतों से लौटे लोगों को रोजगार मुहैया कराने के लिए जिलास्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। रोजगार न मिलने पर कंट्रोल रूम में फोन किया जा सकता है। यहां मांग करने पर रोजगार का इंतजाम किया जाएगा। वहीं अब तक गैरप्रांतों से लौटे 5,045 लोगों को मनरेगा में काम दिया गया है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि विकास महकमा बेरोजगारों को गांव में ही रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रहा है। मनरेगा के तहत श्रमिकों की मांग के अनुसार समय से रोजगार मुहैया कराने के लिए विकास भवन में मनरेगा प्रकोष्ठ कंट्रोल रूम (05694-235898) स्थापित किया गया है।
यहां फोन कर काम और जॉबकार्ड की मांग की जा सकती है। अफसरों के मुताबिक हर रोज मनरेगा संबंधी सात से आठ शिकायतें आ रही हैं। कंट्रोल रूम में कर्मचारियों की 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है। उपायुक्त मनरेगा रामसमुझ ने बताया कि जिला स्तर पर मिलने वाली शिकायतों को संबंधित बीडीओ को तुरंत बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीओ नियमानुसार रोजगार उपलब्ध कराएंगे। रोजाना कितने लोगों ने रोजगार मांगा, कितने को काम करने का मौका मिला, इसकी रिपोर्ट नियमित मांगी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें