फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन मजबूती से ही सत्ता की भागीदारी सुनिश्चित

विज्ञापन
पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा को माला पहनाकर स्वागत करते कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केबिनेट मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा ने कानपुर मंडलीय समीक्षा बैठक में शिरकत की। कहा कि संगठन मजबूती से ही सत्ता में भागीदारी सुनिश्चित होती है।
विज्ञापन

बुधवार को शहर के जलालपुर पनवारा के पास जीटी रोड स्थित एक निजी होटल में जन अधिकार पार्टी की ओर से कानपुर मंडल के कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरैया, फर्रुखाबाद, इटावा और कन्नौज पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि बाबू सिंह कुशवाहा ने सबसे पहले विधान सभा चुनावों में हार की समीक्षा की। इसके बाद लोक सभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवारों को जिताने के लिए संगठन विस्तार और मजबूती पर जोर दिया।
अग्निपथ योजना नौजवानों का विरोधी बताया। कहा कि योग्य और काबिल युवाओं के साथ देश सेवा के नाम पर महज मजाक है। सरकार को तत्काल अग्निपथ योजना वापस लेनी चाहिए। इस मौके पर शिवनाथ कुशवाहा, अनुज कुमार शाक्य, विजय कुमार, मोनू कुशवाहा, विकास कुमार और दिलीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें