फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार और ई-रिक्शा में भिड़ंत, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। विशुनगढ़ रोड पर सोमवार सुबह कार और ई-रिक्शा में भिड़ंत हो गई। हादसे में ई-रिक्शा में सवार छह लोग घायल हो गए। घायलों को सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम रामपुर बैजू निवासी अरशद (23) सोमवार की सुबह ई-रिक्शा से विशुनगढ़ की तरफ जा रहा था। ई-रिक्शा पर पायल (10) पुत्री संजय, जोया (15) पुत्री इब्राहिम, रुखसार (25) पत्नी अकील, नाजमी (11) पुत्री हारुन, कयूम (20) पुत्र नयामुद्दीन सवार थे। ई-रिक्शा जैसे ही विशुनगढ़ रोड पर आरएस गेस्ट हाउस के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। हादसे में ई-रिक्शा पर सवार सभी छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें