फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारों की टक्कर में महिला की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर कार में पीछे से आई दूसरी कार ने टक्कर मार दी। एक कार सवार महिला की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हैं। महिला परिजनों के साथ बेटी का रिश्ता तय करने मथुरा जा रही थी।
विज्ञापन

कानपुर नगर के गोविंद नगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला गुजैनी निवासी अशोक कुमार सैनी (55) फूल कारोबारी हैं। वे पत्नी सरोजनी सैनी (45), बेटी नेहा सैनी (28), कन्नौज के कोतुल निवासी रिश्तेदार सोनाली सैनी और करनपुर निवासी चालक राजेश कुशवाहा के साथ रविवार रात मथुरा जा रहे थे। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 152 पर पीछे से आई कार ने टक्कर मार दी।
दूसरी कार को हरदोई के टड़ियावां के पनवेल निवासी संजय चला रहा था। साथ में बेहटा गोकुल के कोठिला निवासी सुरजीत और विशाल भी थे। ये लोग हरदोई से हरियाणा के सोनीपत जा रहे थे। हादसे में नेहा, सरोजनी, अशोक, सोनाली और राजेश व दूसरी कार का चालक संजय गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

यूपीडा और एनसीसी कर्मियों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने सरोजनी को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। तिर्वा से अशोक और सोनाली को कानपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने सरोजनी के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें