फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में तबीयत बिगड़ने के बाद मां - बेटा समेत तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के अटारा गांव में संदिग्ध हालात में वृद्ध महिला की उल्टी दस्त आने के बाद अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। घटना के कुछ घंटे बाद ही वृद्धा के एक पुत्र और पोती की भी उल्टी दस्त आने के बाद मौत हो गई। एक ही परिवार के तीन लोगों की चंद घंटों के अंतराल में मौत से सनसनी फैल गई। डीएम और एसपी मौके पर पहुंच गए। तीनों शवों का पोस्टमार्टम पैनल से कराने के निर्देश डीएम ने दिए हैं।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के अटारा गांव में रहने वाली शांति देवी वाल्मीकी (70) अपने बेटे रमेश, नरेश, सर्वेश के साथ एक ही घर में रहती थी। भूमिहीन होने के कारण सभी भाई अपने-अपने परविार के साथ मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते थे। सोमवार सुबह लगभग सात बजे अचानक शांति देवी को उल्टी-दस्त शुरू हो गए। प्राइवेट चिकित्सक से दवा ली, लेकिन आराम नहीं मिली। सुबह करीब नौ बजे उनकी मौत हो गई। इसी बीच उनके पुत्र रमेश (52) और सर्वेश की दो वर्षीय बेटी शिल्पी को भी उल्टी-दस्त शुरू हो गए।
हालत गंभीर होने पर दोपहर करीब तीन बजे परिवार के लोग दोनों को मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे। यहां रास्ते में रमेश और शिल्पी ने भी दम तोड़ दिया। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत होने की जानकारी पर डीएम राकेश कुमार मिश्रा और एसपी प्रशांत वर्मा अधिकारियों के साथ गांव पहुंच गए। दोनों अधिकारियों ने मृतकों के परिजनों से बातचीत की। इस दौरान पता चला कि सभी ने रविवार रात रोटी, दाल और चावल खाए थे।
विज्ञापन

डीएम राकेश मिश्रा का कहना है कि प्राथमिक तौर पर कोई अप्रत्याशित बात सामने नहीं आई है। तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का असली कारण पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें