फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति समेत छह पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम (कन्नौज)। दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। मामले में पति समेत छह ससुराल वालों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

तालग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम तिसौली निवासी अनीता ने तहरीर में बताया कि उसकी शादी मैनपुरी के बेबर के मोहल्ला यादवनगर निवासी योगेश के साथ दो वर्ष पहले हुई थी। शादी के बाद से ससुराल वाले पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसे परेशान किया जाता। छह जून को पति योगेश, ससुर रामवीर, सास मायादेवी, जेठ अवनीश, ननद चंचल और सीमा ने अनीता को पीटकर घर से निकाल दिया। थाना प्रभारी हरिश्याम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें