फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ताओं को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत अब आशा कार्यकर्ताओं को भी लाभ मिलेगा। शासन से पत्र आने के बाद आशा कार्यकर्ताओं की सूची तैयार की जा रही है। योजना के तहत पांच लाख तक का मुफ्त इलाज मिलता है।
विज्ञापन

जिला सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक (डीसीपीएम) अनिल एटी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक अपर्णा उपाध्याय ने पत्र जारी किया है, जिसमें आशा कार्यकर्ताओं का विवरण मांगा गया है। बताया कि जिले की आशा कार्यकर्ताओं और आशा संगिनी को भी प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिया जाएगा। जिले में 1480 आशा कार्यकर्ता व 74 आशा संगिनी कार्यरत हैं। लाभार्थी परिवार को सालाना पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। आशा कार्यकर्ता व आशा संगिनी को आयुष्मान भारत योजना में शामिल करने के लिए ब्लॉक स्तर से विवरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें