तिर्वा। कस्बे में बिजली कटौती और लो-वोल्टेज को लेकर महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया। बुधवार को बिजली घर पर पहुंच कर हंगामा किया। एसडीओ ने जल्द बेहतर आपूर्ति का आश्वासन देकर महिलाओं को शांत कराया।
भीषण गर्मी में बिजली कटौती और लो-वोल्टेज को लेकर लोग परेशान हैं। बुधवार दोपहर करीब 40 महिलाएं आक्रोशित होकर विद्युत केंद्र पहुंच गईं। यहां बदहाल बिजली व्यवस्था के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे एसडीओ इंजीनियर कुलदीप राजपूत ने महिलाओं को जल्द बेहतर आपूर्ति का आश्वासन देकर शांत कराया।