तिर्वा। दहेज में बाइक न मिलने से नाराज ससुरालियों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र के महतेपुर्वा गांव निवासी नीलम ने बताया कि 12 जून 2019 को उसके पिता ने उसकी शादी गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के मतौली गांव निवासी गोपाल के साथ की थी। शादी के बाद से ससुरालीजन बाइक की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर पति गोपाल, सास, ननद कंचन और पूजन ने पीटकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। कोतवाल रामअवतार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।