कन्नौज। जिले में तीन लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमितों के घरों पर पहुंच कर उनके संपर्क में रहने वाले परिवार के लोगों के सैंपल लिए।
जिले में अब तक 1756 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 11 लोगों की जान जा चुकी है। बुधवार को शहर के सरायमीरा में 42 वर्षीय महिला, छिबरामऊ के निगोह गांव में 40 वर्षीय युवक और एक मैनपुरी के व्यक्ति की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों का उपचार शुरू किया है। सीएमओ डॉक्टर विनोद कुमार ने बताया कि कोरोना का खतरा टला नहीं है। सभी लोग मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करें।