फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासदों के आक्रोश की भनक पर स्थगित हो गई बोर्ड बैठक

विज्ञापन
बोर्ड बैठक का बहिष्कार करने के दावे के दौरान एक दुकान पर बैठे सभासद। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। बुधवार को होने वाली नगर पालिका बोर्ड बैठक को सभासदों के आक्रोश की भनक पर स्थगित कर दिया गया। पालिका के कुछ सभासदों ने दावा किया कि बोर्ड बैठक का बहिष्कार किया गया है। सभासदों का कहना है कि चेयरमैन को भ्रष्टाचार में दोषी पाया गया है और प्रशासनिक अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक कराई जाए।
विज्ञापन

शहर के केके इंटर कॉलेज में बुधवार को नगर पालिका बोर्ड की बैठक होनी थी। बैठक के लिए 10 मई को पालिका के 25 सभासदों को सूचना भेजी गई थी। सभासदों की ओर से बोर्ड बैठक में विरोध किए जाने की खबर लगते ही इसको स्थगित कर दिया गया। सभासदों अनुराग, मंदीप, वीरपाल आदि ने बताया कि धारा 48 के अंतर्गत पालिका चेयरमैन को भ्रष्टाचार में दोषी पाया गया है। इस वजह से सभासद बैठक का बहिष्कार कर रहे हैं। सभासदों ने पालिका चेयरमैन के पावर को सीज कर प्रशासनिक अधिकारी की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक कराए जाने की मांग की है। इस दौरान पालिका सभासद पूनम अवस्थी, पवन श्रीवास्तव, मनदीप कटियार, वीरपाल, अनिल कुमार, राजेंद्र प्रजापति, अनुराग मिश्र, कामिनी देवी, रामपाल और मनीष राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें