फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन डिग्री बढ़ा पारा, आसमान से बरसी झुलसाने वाली आग

विज्ञापन
सरायमीरा के सरकारी नलकूप पर कुछ इस अंदाज में गर्मी राहत पाते दिखे बच्चे। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। रविवार को सूरज की तपिश और लू के थपेड़ों ने इत्र नगरी को परेशान कर दिया। भीषण गर्मी के कारण अधिकांश मार्गों पर सन्नाटा पसरा रहा। बहुत जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। जो लोग बाहर निकले, वे धूप से खुद को बचाने के लिए गमछे का इस्तेमाल करते नजर आए। अधिकतम तापमान 43.8 रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से जिले में भीषण गर्मी पड़ रही है। भीषण गर्मी का असर सीध जन सामान्य पर पड़ रहा है। शहर के जिन मार्गों पर दिन भर चहलकदमी बनी रहती थी, उन पर सन्नाटा ही रविवार को दिखा। तीखी धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दीं। आवश्यक कार्यों के चलते घरों से निकले लोग शहर में जगह-जगह ठंडे पानी की उपलब्धता तलाशते रहे। शीतल पेय पदार्थों की बिक्री के लिए खुली दुकानों पर ऐसे लोगों ने पहुंचकर अपने गले को तर किया। इसके अलावा गन्ने के रस की ठेलियों पर भी लोग नजर आए।
पांच दिनों में कुछ इस तरह रहा पारा
तारीख अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
15 मई 43.8 27.3
14 मई 40.7 27
13 मई 39.8 27
12 मई 38.1 27.7
11 मई 39.2 26.6
उमस भरी गर्मी हो रही है। दिन में तापमान बढ़ जाता है। किसान फसलों में सिंचाई करते रहें। पुरवाई हवा और मौसम में नमी की वजह से गर्मी बढ़ गई है, जिससे राहत मिलने वाली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अमरेंद्र यादव, मौसम वैज्ञानिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें