कन्नौज। कोरोना जांच रिपोर्ट में किसी भी व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है। वहीं पांच ने कोरोना संक्रमितों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। मौजूदा समय 13 कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा है।
जिले में अब तक 1741 लोगों कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। वहीं 1717 संक्रमित कोरोना माहामारी से ठीक हो चुके हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग से जारी हुई कोरोना जांच की सूची में एक भी नया संक्रमित नहीं मिला और पांच संक्रमित ठीक हुए हैं। मौजूदा समय 13 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। अब तक कोरोना महामारी से जिले के 11 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। (संवाद)