फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में खामियां मिलने पर लगाई फटकार, दो को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिला अस्पताल में जल्द ही एनक्वास नेशनल टीम का दौरा होना है। इसके लिए अस्पताल प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। गुरुवार को जिला अस्पताल व महिला विंग में निरीक्षण के दौरान गंदगी मिलने पर सीएमएस ने सफाई करने वाली कार्यदाई संस्था और प्लंबर को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

इसी माह में जल्द ही एनक्वास नेशनल टीम जिला अस्पताल आने की जानकारी मिलते ही पूरे अस्पताल में छोटी-छोटी खामियों को दूर कर पूरी व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। गुरुवार को सीएमएस डॉ. शक्ति बसु ने ओपीडी, ट्रामा सेंटर, इमरजेंसी वार्ड, वार्ड नंबर दो व तीन और महिला विंग अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएमएस को कई जगह गंदगी फैली मिली। इस पर सीएमएस ने अस्पताल की सफाई करने वाली कार्यदाई संस्था के मैनेजर को जमकर फटकार लगाई। निरीक्षण के दौरान ट्रामा सेंटर में भी गंदगी फैली मिली। वहीं इमरजेंसी वार्ड के बाहर लगा वाटर कूलर और आरओ प्लांट बंद मिलने पर प्लंबर को फटकार लगाई और नोटिस जारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें