तेराजाकेट। साहब, रोजगार सेवक के पति ने पांच सौ रुपये प्रति व्यक्ति से ले लिए और जॉब कार्ड नहीं दे रहा। यह पीड़ा तालग्राम ब्लॉक की ग्राम पंचायत टिकरी कलसान के युवा मजदूर सुमित कुमार की थी। बीडीओ ने शिकायत सुनते के बाद सभी को जॉब कार्ड जारी करने के लिए मनरेगा लेखाकार को निर्देश दिए। युवकों ने रुपये लेने का शिकायती पत्र भी सौंप दिया है।
तालग्राम विकास खंड की ग्राम पंचायत टिकरी कलसान के मजरा छदामी पुर्वा के प्रदीप कुमार, सुशील कुमार, शैलेंद्र कुमार व सुमित कुमार ने ग्राम पंचायत में मनरेगा मजदूरी करने के लिए जॉब कार्ड की मांग बीडीओ अमित कुमार सिंह से की। सुमित कुमार ने बताया कि गांव की रोजगार सेवक का पति मनरेगा का काम देखता है। चार माह पहले मोहिनी, रामदास, रोहित कुमार, राजू, ब्रजपाल, रिंकू सहित उन लोगों से पांच सौ रुपये प्रति व्यक्ति जॉब कार्ड बनवाने के लिए थे। आज तक जॉब कार्ड नहीं मिला।
बीडीओ अमित कुमार सिंह ने प्रदीप कुमार, सुशील कुमार, शैलेंद्र कुमार व सुमित कुमार को जॉब कार्ड जारी करने के लिए तत्काल मनरेगा लेखाकार प्रवीण कुमार को निर्देश दिए। वहीं स्थापना लिपिक विनय मिश्रा ने रोजगार सेवक के पति को फोन पर रुपये लेने की जानकारी ली। बीडीओ अमित कुमार सिंह ने कहा शिकायती पत्र मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।