फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर के छात्र ने कमरे के अंदर लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। इंटर के छात्र ने कमरे में फांसी लगा ली। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। हादसे के पीछे वजह प्रेम प्रसंग बताई जा रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कुंवरपुर निवासी विनय (17) पुत्र राजेश प्रताप सिंह इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। विनय गुरुवार रात को मोबाइल पर किसी से बात करते समय अचानक उदास हो गया और कमरे में जाकर चादर से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक कमरे से बाहर न आने पर परिवार के लोगों ने देखा तो फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों की मदद से उसे उतारा गया, जब तक उसकी सांसें थम गईं थीं। शुक्रवार को दिल्ली से आए पिता ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। गांव में चर्चा है कि प्रेम प्रसंग के चलते छात्र ने फांसी लगा ली। वहीं परिजन मामले में कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं। थाना प्रभारी कमल भाटी का कहना है कि जानकारी कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें