फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्यागपत्र देने वाले पंचायत सहायकों की तलब की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले की जिन ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक तैनात नहीं हैं या त्याग पत्र दे चुके हैं, उनकी सूची तीन दिन में तलब की गई है। उसके बाद नए लोगों को जिम्मेदारी देने की प्रक्रिया शुरू होगी। शासन से पत्र आने के बाद डीपीआरओ ने सभी एडीओ पंचायत से जानकारी मांगी है।
विज्ञापन

पंचायती राज निदेशक अनुज झा ने भेजे पत्र में कहा है कि पंचायत सहायक यानी एकाउंटेंट कम डाटा इंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति के बाद कई लोग त्याग पत्र दे चुके हैं या ग्राम पंचायत में प्रधान के आरक्षण के तहत अभ्यर्थी न मिलने से भर्ती नहीं हो पाई। निदेशक ने कहा है कि जो पद रिक्त हैं, उनकी सूचना तीन दिन में भेज दी जाए। उसके बाद पूरी रिपोर्ट मंत्री मंडल को सौंपी जाएगी। प्रारूप भी निदेशालय से भेजा गया है। उधर, पत्र मिलने के बाद डीपीआरओ जेके मिश्र ने सभी एडीओ पंचायत से रिक्त पदों की सूचना तलब की है। बताया गया है कि 22 पंचायत सहायक पहले ही त्याग पत्र दे चुके हैं, 18 काम नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें