फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला, होमगार्ड घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। झगड़े की सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों से एक युवक भिड़ गया। इसमें होमगार्ड घायल हो गया। पुलिस ने हमला करने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गांव वंशरामऊ निवासी राम सिंह ने गुरुवार सुबह करीब सात बजे 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी कि उनका बेटा राम गोपाल उन्हें पीट रहा है। सिपाही राहुल कुमार और होमगार्ड उमाशंकर पाल मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस टीम ने राम गोपाल को समझाने का प्रयास किया तो उसने लाठी लेकर हमला कर दिया। इस दौरान होमगार्ड उमाशंकर पाल घायल हो गया।
किसी तरह से पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया। घायल होमगार्ड ने सदर कोतवाली में राम गोपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने हमलावर को जेल भेज दिया। सीओ सदर शिव प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस टीम पर हमला करने वाले आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें