ब्लॉक सदर में सीडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण करते सीडीओ। साथ में बीडीओ व अन्य। संवाद
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। सीडीओ ने गुरुवार को बीएसए, ब्लॉक, वित्त एवं लेखा विभाग और बाल विकास परियोजना ऑफिस का निरीक्षण किया। सीडीपीओ ग्रामीण समेत कुल 18 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। इसमें तीन डीसी, चार कंप्यूटर ऑपरेटर, प्रधान लिपिक, दो सेवक, लेखाकार, चार टीए, दो पत्रवाहक भी शामिल हैं। इन सभी का डीएम राकेश कुमार मिश्रा के आदेश पर वेतन रोक दिया गया है।
बीएसए ऑफिस में सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर पहुंचे सीडीओ आरएन सिंह को बीएसए हाजिर मिलीं। डीसी एमआईएस विश्वनाथ शर्मा, प्रधान लिपिक प्रदीप सक्सेना, कंप्यूटर ऑपरेटर सुशील मिश्र व रमेश चंद्र, सेवक शिवा चतुर्वेदी और गौरव दोहरे नहीं मिले। डीसी महावीर सिंह 27 अप्रैल से और भानु प्रकाश अवस्थी 23 अप्रैल से लगातार गैरहाजिर पाए गए। डीसी एमडीएम, डीसी राहुल दुबे और परिचारक ममता सवा 10 बजे कार्यालय पहुंचीं। लेखाकार अरुणेश यादव अनुपस्थित मिले।
ब्लॉक सदर में सुबह पौने 11 बजे कंप्यूटर ऑपरेटर सुनील कुमार व नईम अहमद, टीए संजय वर्मा, निसार व विजय सिंह, पत्रवाहकर बृजेश कुमार व कमला वर्मा अनुपस्थित मिलीं। टीए संदीप कुमार 25 अप्रैल से लगातार गैरहाजिर चल रहे हैं।
ब्लॉक में मिली गंदगी को हटाने के निर्देश सीडीओ ने बीडीओ को दिए। बाल विकास परियोजना ग्रामीण पर सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर सीडीपीओ विजय लक्ष्मी दुबे अनुपस्थित मिलीं। सीडीओ का कहना है कि सभी अनुपस्थित अधिकारी व कर्मचारियों का वेतन डीएम की अनुमति के बाद ही निकलेगा।