फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेते पकडे़ गए बाबू को जेडी ने किया सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। बीएसए दफ्तर में 18 अप्रैल को रिश्वत के मामले में लखनऊ जेल भेजे गए बाबू बलवीर सिंह यादव को जेडी ने सस्पेंड कर दिया है। गुरुवार को इसकी पुष्टि भी विभाग ने कर दी है।
विज्ञापन

संयुक्त शिक्षा निदेशक कानपुर मंडल केके गुप्ता ने यह कार्रवाई की है। निलंबित बाबू बलबीर सिंह यादव को लखनऊ और कानपुर की एंटी करप्शन टीम ने शिक्षक उत्कर्ष कटियार से एरियर के नाम पर 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा था। उसकी रिपोर्ट टीम के जटाशंकर ने कोतवाली सदर में दर्ज कराई थी। इसकी जानकारी बीएसए संगीता ने जेडी कानपुर को दी थी। गुरुवार को सस्पेंशन की कार्रवाई हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें