फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैदल चल रहे ग्रामीण को टक्कर मार फिसली बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
हसेरन। कस्बा नादेमऊ में आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के सामने सड़क पार कर रहे ग्रामीण को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में राहगीर व बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मैनपुरी जनपद के कस्बा बेवर निवासी जीतू अपनी रिश्तेदारी में मढ़पुरा आया था। उसके मामा की लड़की की शादी थी। बुधवार को जैसे ही वह नादेमऊ कस्बा की आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के सामने पहुंचा, तभी पैदल सड़क पार कर रहे नादेमऊ निवासी राकेश बाल्मीकि को बाइक ने टक्कर मार दी। इससे राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे जीतू भी घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पाकर पुलिस व एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों घायलों को एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें