इंदरगढ़। एक मोबाइल कंपनी की लाटरी निकली बताकर युवक से डेढ़ लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
आनंतपुर निवासी शिवपाल सिंह बताया कि आशीष मिश्रा के नाम से फोन करने वाले ने बताया उसकी एक मोबाइल कंपनी की लाटरी निकाली है। लाटरी के रुपये दिलाने के लिए कॉलर ने पहले 300 रुपये अपने मोबाइल में रिचार्ज करा लिए। इसी तरह अलोक मिश्रा और शाहनाज बेगम के खाते में लाटरी के अमेरिकी डॉलर देने के लिए करीब डेढ़ लाख जमा ट्रांसफर करा लिए। अब 334500 रुपये और मांगे जा रहे हैं। अब पता चला आरोपियों ने उसके साथ ठगी की है। थाना प्रभारी रुद्रप्रताप प्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जांच की जा रही है। (संवाद)