इंदरगढ़/तालग्राम (कन्नौज)। लाख-बहोसी पक्षी विहार में शुक्रवार सुबह तीन घरेलू बतख मृत मिली हैं। ग्रामीणों की मानें तो यह करतूत शिकारियों की हैं। वहीं पक्षी विहार प्रशासन जांच करने की बात कह रहा है।
लाख-बहोसी पक्षी विहार में झील के किनारे तीन बतख मृत पाई गईं। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पक्षी विहार प्रशासन को दी। जनेठी गांव के जयविंद कुमार, राजेश कुमार, अनिल सिंह ने बताया की मानें तो गुरुवार की रात शिकारियों ने पक्षी विहार में बतख का शिकार किया है। शिकारियों ने कई पक्षियों को मार डाला, तीन को ले जाने से भूल गए। इस वजह से ग्रामीणों को इन पक्षियों के शव झील के किनारे मिल गए। ग्रामीणों का कहना है कि शिकारी पक्षियों का झील के किनारे अक्सर शिकार करते हैं।
इधर, वन रेंजर सुशील कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि मृत बतख पक्षी विहार की हैं या नहीं, इसकी जानकारी के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उनका कहना है कि यदि कोई वनकर्मी शिकारियों को संरक्षण देता है तो उसके खिलाफ भी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
पहले भी मेहमान पक्षियों को मारा जा चुका
ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले फरवरी 2019 में भी कई बार नार्थन शॉवेलर और कॉमन कूट जैसे विदेशी पक्षियों का शिकार किया गया था, मगर विभाग ने पूूरे मामले को दबा लिया था। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार मृत पक्षियों के मामले को दबाने के वन अधिकारी शवों को दफन करा देते हैं। सर्दी की सीजन तो विदेशी पक्षियों का बड़े स्तर से शिकार होता है।
शिकारियों पर इन धाराओं में होती कार्रवाई
प्रतिबंधित पक्षियों का शिकार करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का प्रावधान है। शिकार करने वाले लोगों पर वर्ल्ड लाइफ एक्ट 1972 के तहत धारा 52, 53 और 54 के तहत मुकदमा दर्ज होता है। करीब दो साल तक जेल में रहने के बाद हाईकोर्ट से जमानत मिलने का प्रावधान है।
मृत पड़ा पक्षी।संवाद- फोटो : KANNAUJ