फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में युवती से छेड़खानी के बाद बवाल, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरगढ़। रामनवमी पर पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने गई युवती से पड़ोसी गांव के युवकों ने छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर युवकों ने पीड़िता, उसके पिता समेत 12 लोगों पर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। हमले से पीड़िता और उसके पिता सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान के साथ 19 वर्षीय बेटी रामनवमी पर रविवार शाम करीब आठ बजे बलखंडेश्वर माता मंदिर दर्शन करने गई थी। इस दौरान मंदिर में डीजे पर बज रहे देवी गीतों पर अन्य महिला श्रद्धालु के साथ नृत्य करने लगी। पड़ोसी गांव गौरवारी के अनूप, अमन और सुनील ने युवती के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। पीड़िता ने इसकी जानकारी परिजनों को दी, तो पिता बेटी को बचाने के लिए आसपास के लोगों के साथ मंदिर पहुंच गए। विरोध किया तो अनूप, अमन, सुनील, सोनू, राम लड़ैते, गोविंद, राम लड़ैते की पत्नी और कई अज्ञात ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया।
इसमें पीड़िता और उसके पिता समेत चार लोग लहूलुहान हो गए। पुलिस ने घायलों केे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहीं पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की है। थाना प्रभारी रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें