फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने दामाद और बेटियों को धारदार हथियारों से किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। रामनवमी की पूजा में शामिल होने आए दामाद और बेटी पर ससुर और सालों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। बचाने आई बेटी को भी नहीं छोड़ा। हमले में दामाद, दोनों पुत्री और एक रिश्तेदार घायल हुआ है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

औरैया जनपद के दिबियापुर थाना के सहार सबलपुर गांव निवासी राम किशोर की सदर कोतवाली के उदैतापुर गांव निवासी सुभाष कठेरिया की बेटी पिंकी के साथ शादी हुई है। रविवार को रामनवमी पर सुभाष कठेरिया ने घर में पूजा का आयोजन किया था। इससे राम किशोर अपनी पत्नी पिंकी देवी, मामा उमेश के साथ पूजा में शामिल होने आए थे।
रात करीब 11 बजे शराब पीने के बाद सुभाष ने अपने बेटों सूरज, उमेश, प्रदीप और सोनू के साथ मिलकर दामाद राम किशोर पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। बचाने आई पिंकी उसकी बहन रिंकी और उमेश को घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद राम किशोर ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया जा रहा है पैसे के लेनदेन में वारदात हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें