तिर्वा। होली का पर्व नजदीक आते ही खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने कई दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बिक्री हो रहे 17 खाद्य सामानों की नमूने भरे हैं। इन्हें जांच के लिए लैब भेजा जाएगा।
होली के पर्व को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी भी काफी सक्रिय हो गए हैं। रविवार को कस्बे में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अनुज कुमार और संजीव कश्यप ने कई दुकानों पर औचक छापा मारा। इसकी खबर लगते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदारों ने तो अपनी-अपनी दुकानें भी बंद कर दीं। डॉ. अनुज कुमार ने बताया कि कस्बे की कई दुकानों पर छापा मारी की गई है। दुकानों पर बिक्री हो रहे पापड, कचरी समेत अन्य खाद्य सामानों के नमूने भरे गए हैं। नमूनों को जांच के लिए लैब पर भेजा गया है। अगर उनके नमूनों पर कमी पाई गई तो दुकानदारों को नोटिस देकर उनका लाइसेंस रद्द किया जाएगा।