फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33केवीए की केबल फटी, साढ़े चार घंटे आपूर्ति रही बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर के पूर्वी बाईपास स्थित विद्युत वितरण उपखंड कार्यालय में बुधवार सुबह 33 केवीए की केबल फट गई। साथ ही 220 ट्रांसमिशन का ब्रेकर भी खराब हो गया। इससे नगर के तीनों फीडरों के अलावा प्रेमपुर व निगम मंडी फीडर से जुड़े 60 गांवों की आपूर्ति भी बाधित हो गई। करीब साढ़े चार घंटे की मशक्कत के बाद खामी दूर हो सकी और सप्लाई बहाल की जा सकी।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह लगभग पौने नौ बजे के करीब विद्युत वितरण उपखंड कार्यालय में 33केवीए की केबल फट गई। ड्यूटी पर तैनात एसएसओ कृष्ण कुमार व महेंद्र सिंह ने मामले की जानकारी जेई व एसडीओ को दी। उधर, 220 ट्रांसमिशन का ब्रेकर भी खराब हो गया। केबल फटने की जानकारी पाकर जेई करन सिंह व अजय अवस्थी मौके पर पहुंच गए। जेई की देखरेख में लाइनमैन अतीक अहमद गुड्डू, राजेश व करन की टीम केबल की मरम्मत के कार्य में जुट गई। केबल फटने व ब्रेकर खराब होने के कारण नगर के तीनों फीडरों के अलावा प्रेमपुर व निगम मंडी फीडर की आपूर्ति भी बाधित हो गई। इन फीडरों से जुड़े 60 गांवों की भी आपूर्ति बंद हो गई। लगभग साढ़े चार घंटे की मशक्कत के बाद दोनों फाल्टों को सही कर दोपहर डेढ़ बजे के करीब आपूर्ति सुचारु की कराई जा सकी। जेई अजय अवस्थी ने बताया कि फाल्ट आने के कारण आपूर्ति बाधित हुई थी। फाल्टों को सही कराकर आपूर्ति को बहाल करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें