फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से महिला की मौत, नए 12 मरीज मिले....

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में एक बार फिर कोरोना का प्रभाव बढ़ने लगा। कोरोना की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि 12 नए मरीज मिले हैं। सभी संक्रमितों का स्वास्थ्य विभाग ने उपचार शुरू किया।
विज्ञापन

सदर ब्लॉक के फूलपुर जलालपुर गांव निवासी कमारूनिशा (55) ने 17 फरवरी को कोरोना की जांच कराई थी। कोरोना की पुष्टि होने के बाद परिवार के लोगों ने उन्हें मेडिकल कालेज तिर्वा में भर्ती कराया था। वहां रविवार को उपचार के दौरान कमारूनिशा को मौत हो गई। वहीं, जिले में 12 कोरोना के नए मरीज मिले हैं। तीसरी लहर में अब तक कोरोना से 10 लोगों की मौत हुई है। जबकि जिले भर में 1681 मरीज पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें