कन्नौज। विधानसभा चुनाव के लिए मंडी समिति में बनाए जा रहे स्ट्रांग रूम का प्रेक्षक और डीएम व एसपी ने निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने स्ट्रांग रूम के बाहर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए।
मंगलवार को छिबरामऊ विधानसभा की प्रेक्षक ऊषा परमार, तिर्वा विधानसभा प्रेक्षक उत्कर्ष गुप्ता, सदर विधानसभा प्रेक्षक रंजीथ कुमार, पुलिस प्रेक्षक सतीश गजभिये, जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र, एसपी प्रशांत वर्मा और एडीएम गजेंद्र कुमार ने मंडी समिति में बनाए जा रहे स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने स्ट्रांग रूम के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए।