कन्नौज। विधानसभा चुनाव की पहली व्यय लेखा प्रक्रिया की मीटिंग के दौरान अनुपस्थित रहने वाले 21 प्रत्याशियों को रिटर्निंग आफिसर ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मीटिंग में 18 प्रत्याशी नहीं आए, जबकि तीन के व्यय रजिस्ट्रर अधूरे मिले हैं।
जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों के कुल 33 प्रत्याशियों को अपने व्यय रजिस्ट्रर का मिलान कराना था। प्रथम व्यय प्रक्रिया में केवल 15 प्रत्याशी ही प्रत्याशी मौके पर पहुंचे। इसमें तीन प्रत्याशियों के रजिस्ट्रर के कालम पूरी तरह से भरे नहीं थे। तीनों विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर ने अपने अपने क्षेत्रों के प्रत्याशियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। प्रत्याशियों को गुरुवार की दोपहर तक रिटर्निंग आफिसर को अपना जवाब देना है।