तालग्राम। सात माह बाद न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मार्ग दुर्घटना में घायल युवक के भाई की तहरीर पर बस और चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हरियाणा जिला हिसार थाना अदमपुर गांव खैरमपुर निवासी हवासिंह ने लिखाई रिपोर्ट में बताया कि जिला भिवानी गांव कुगंड निवासी बस चालक विनोद कुमार उसके भाई प्रेमकुमार को कंडेक्टर सीट पर बैठाकर सवारी लेने सात जून को बिहार जा रहे थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना तालग्राम के ईशन नदी पुल पर नगला गांव के पास पहुंचते ही चालक ने लापरवाही से चलाते हुए आगे जा रहे ट्रक के पीछे से बस को टकरा दिया। इससे उसके भाई प्रेमकुमार के दोनों पैर टूट गए और घायल भी हो गए थे। थाना प्रभारी कमल भाटी का कहना है कि कोर्ट के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)