फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता के उल्लंघन पर भाजपा नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। सूबे में जारी आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नेहा त्रिपाठी के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई गई। जीटी रोड पर खाली प्लाट की दीवार पर प्रचार लिखा होने पर उन पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

उड़नदस्ता टीम के प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान सी विजिल ऐप (आचार संहिता उल्लंघन की सूचना देने वाला ऐप) के माध्यम से सूचना मिली कि जीटी रोड माडल शॉप के बगल में खाली प्लाट है। यहां की दीवार पर भारतीय जनता पार्टी की नेहा त्रिपाठी का प्रचार लिखा हुआ है। मौके पर जाकर देखा तो शिकायत सही पाई गई। इस पर उन पर आचार संहिता उल्लंघन के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। बता दें कि नेहा त्रिपाठी भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष हैं और छिबरामऊ विधानसभा से भाजपा की टिकट भी मांग रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें