तिर्वा। विधानसभा चुनाव से पूर्व एक दल से दूसरे दल में जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। बीएसपी के 12 कार्यकर्ताओं ने सपा का दामन थाम लिया।
शुक्रवार को सपा नेता रेहान वारसी के प्रतिष्ठान पर समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अरविंद भदौरिया के नेतृत्व में बीएसपी छोड़कर 12 कार्यकर्ता सपा में शामिल हुए। कार्यक्रम में पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष कलीम खां ने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इसमें बादाम सिंह जाटव, उपेंद्र सिंह, सूरज सिंह, सर्वेश कुमार, महेंद्र सिंह जाटव, रक्षपाल जाटव, अमर सिंह पाल, राजेश कुमार पाल, राजेंद्र शाक्य, बदरुल हसन, साहिबे आलम, जैनुल सिद्दीकी ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर भानू गुप्ता, राजू यादव, संजीव यादव, नसीम खां, सत्यम गुप्ता, अक्षय गुप्ता आदि मौजूद रहे। (संवाद)