फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से झगड़े के बाद पति लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। पांच दिन पहले पत्नी से हुए झगड़े के बाद युवक लापता हो गया। काफी तलाश के बाद भी कहीं उसका पता नहीं चल सका। परिजनों ने थाने में युवक की गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम नगला विशुना निवासी अनुज यादव की शादी इटावा के नगला अजीत गांव निवासी शिवा यादव के साथ हुआ था। प्रेम-प्रसंग के चलते शिवा यादव ने अनुज यादव से शादी करने के लिए उसके घर पर 11 दिनों तक धरना दिया था। प्रशासनिक व सामाजिक दबाव के बाद परिजनों ने 24 मई को सकरावा के एक मंदिर में दोनों का विवाह करा दिया गया। शादी के कुछ दिनों बाद ही दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए। रिश्तेदारों व परिजनों ने दोनों को समझाने का प्रयास किया। दोनों के बीच सामंजस्य नहीं बैठा। अनुज के पिता कुंवरबहादुर का आरोप है कि पांच दिन पहले दोनों के बीच विवाद हुआ। उसके बाद अनुज जान देने की धमकी देकर घर से निकल गया। काफी तलाश के बाद भी उसका कहीं अता पता नहीं चल सका। वहीं दूसरी तरफ पत्नी व उसके मायके वालों ने आरोप को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि अनुज के परिजन दबाव बनाने के लिए लापता होने की बात कह रहे हैं। 26 दिसंबर को शिवा यादव ने थाने में पांच माह से अलग रहने व मारपीट करने की शिकायत थाने में की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें