फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन का झांसा देकर विधवा महिला से सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। पेंशन दिलाने का झांसा देकर दो युवकों ने विधवा महिला को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता को धमकी भी दी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

जिले के एक गांव में रहने वाली महिला के पति का करीब डेढ़ साल पूर्व निधन हो गया था। महिला ने गुरसहायगंज कोतवाली के गांव धुुखरी अनौगी निवासी लल्लन और उसके एक अज्ञात दोस्त के खिलाफ बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि लल्लन 20 फरवरी 2021 को विधवा पेंशन का लाभ दिलाने के लिए उसे सदर तहसील ले आया था। यहां कार से उसका एक अज्ञात दोस्त आया। इसके बाद घर तक छोड़ने की बात कहते हुए दोनों पठकाना-जलालपुर पनवारा रोड पर ले गए। कार में बैठकर दोनों ने शराब पी। इसके बाद झाड़ियों में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इससे कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें