फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी प्रत्याशी ने नाम नहीं लिया वापस, तीनों होंगे निर्विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। ग्राम पंचायत सदस्य पद पर कोई नाम वापसी न होने से नामांकन करने वाले तीनों प्रत्याशी का निर्विरोध होना तय हो गया है। इन्हें 21 दिसंबर को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को ब्लॉक मुख्यालय पर ग्राम पंचायत सदस्य पद की नाम वापसी का दिन था। सुबह दस बजे ही आरओ संतोष कुमार व एआरओ अरविंद राजपूत प्रत्याशियों के इंतजार में बैठ गए, तय समय तक कोई प्रत्याशी नाम वापस लेने नहीं आया। इसके चलते ग्राम पंचायत महमूदपुर जागीर से ग्राम पंचायत सदस्य प्रत्याशी संयोगिता, सराय गूजरमल से सोमलता व मदारीपुर कसाबा से अनुज कुमार का निर्विरोध निर्वाचन तय है।
एआरओ अरविंद कुमार ने बताया कि 21 दिसंबर को तीनों प्रत्याशियों को ब्लॉक मुख्यालय पर ही प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। नाम वापसी के दिन भी ब्लॉक मुख्यालय पर पुलिस बल मौजूद रहा, जो लोगों की गतिविधियों पर नजर बनाए रहा।
विज्ञापन

पाला में होगा मतदान, प्रधान पद के चार लोग मैदान में
तिर्वा। उमर्दा विकासखंड के पाला पंचायत में प्रधान पद के लिए मतदान होगा। किसी ने अपना नाम वापस नहीं लिया। यहां चार महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
निर्वाचन अधिकारी डॉ. संजय शाल्या ने बताया कि उमर्दा विकास खंड क्षेत्र के पाला पंचायत की सीट अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। इस सीट से प्रधान पद के लिए रचना, अरुणा देवी, अनामिका सिंह, वसुंधरा के नामांकन वैध पाए गए हैं। मंगलवार को किसी ने नाम वापस नहीं लिया। अब 20 दिसंबर को चारों प्रत्याशी चुनाव मैदान में होंगे। सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न भी आवंटित कर दिए गए हैं।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कटियार ने बताया कि नाम वापसी के बाद सदस्य पद के सभी 19 प्रत्याशियों का निर्विरोध होना तय है। इन्हें 20 दिसंबर को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। केवल एक प्रधान पद के लिए मतदान की संभावना बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें