गुरसहायगंज। जीटी रोड पर शुक्रवार दोपहर में काफी देर जाम लगा रहा। जीटी रोड के जाम में तेराजाकेट ब्लाक जा रहे डीएम और एसपी भी जाम में फंसे रहे। दोनों बड़े अफसरों के वाहन जाम में फंसने से पुलिसकर्मियों के होश फाख्ता हो गए। पुलिसकर्मियों ने लाठियां पटक कर जाम खुलवाया। बता दें कि गुरसहायगंज क्षेत्र में जीटी रोड पर रोजाना जाम की समस्या बनी रहती है। कई बार अधिकारियों को भी इसी जाम से गुजरना पड़ता है। (संवाद)