फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

314 ने दी कोरोना को मात, 258 मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में कोरोना संक्रमण से लोग ठीक भी हो रहे हैं। सोमवार को जहां 258 लोग संक्रमित हुए हैं, वहीं 314 लोगों ने कोरोना को मात दी है। जिले में बीते वर्ष से अब तक 7790 कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। अब तक 5656 लोगों ने कोरोना को मात दी है। जिला जेल में कोरोना से 17 बंदी संक्रमित हो गए हैं। जिलाधिकारी आवास में भी तीन लोग कोरोना पॉजिटिव हुए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में जिला जेल अनौगी में 17 बंदियों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसी तरह मेडिकल कॉलेज में सात, सीएचसी कन्नौज में एक, सीएचसी तालग्राम में एक, पुलिस लाइन में एक, मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में एक, आर्यावर्त बैंक सरायमीरा में एक, कर्मचारी कोरोना संक्रमित हुए हैं। इसको लेकर अब अधिकारी कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित होने से बच रहे हैं। सैनिटाइजर से लेकर मास्क का इस्तेमाल कर रहे हैं। यही नहीं लोग एक की जगह दो-दो मास्क लगा कर निकल रहे हैं। राहत की बात यह है कि जिले में लगातार अधिक संख्या में संक्रमित निकलने के बाद अब ठीक होने वालों की संख्या भी अधिक हो रही है। सोमवार को जिले में 258 लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ गई है। शहर व कस्बों के बाद अब गांव में भी कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। जिले के अधिकतर ब्लाक क्षेत्र के गांव में लोग कोरोना संक्रमित हो रहे हैं। इस को लेकर गांव के लोग भयभीत हैं। अब वे भी मास्क लगाना नहीं भूल रहे हैं। घर से बाहर निकलते ही वे मास्क लगा रहे हैं। खास बात तो यह है कि वह गांव से कस्बे में आने से कतराने लगे हैं। इस की मुख्य वजह कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में अधिक मौत हो रहीं हैं। 50 वर्ष की उम्र पार कर चुके लोगों ने तो घर से निकलना पूरी तरह से बंद कर दिया है। इस संबंध में सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप का कहना है कि कोरोना से बचाव ही सबसे बड़ा उपचार हैं। इसलिए घर में रहें सुरक्षित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें