सौरिख। लॉकडाउन के चलते घर लौट रहे प्रवासी मजदूरों से भरा थ्री व्हीलर, चालक को झपकी आने से हाईवे पर पलट गया। हादसे में चार लोग घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए भेज दिया गया।
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बिहार के जिला समस्तीपुर के चकबंदी शाहपुर गांव निवासी धीरज(35) थ्री व्हीलर से अहमदाबाद से बिहार जा रहे थे। इनके साथ दिनेश(30), अमरेश(40), टुनटुन(28) थे। थाना क्षेत्र के बॉर्डर पर किलोमीटर संख्या 138 पर चालक धीरज को झपकी आने से वाहन पलट गया। सवार सभी लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे सुरक्षा अधिकारी नामवर सिंह एवं गश्ती टीम के अनिल मिश्रा ने थ्री व्हीलर से सभी घायलों को निकालकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए भेज दिया। वहीं जानकारी करने पर परिजनों ने बताया कि सभी लोग अहमदाबाद में मजदूरी करते थे। लॉकडाउन के चलते सभी लोग अपने घर वापस जा रहे थे।
--------------------------------------